ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन, भल्लेगांव के पास पहाड़ी से आया भारी मलबा; दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार

Wednesday, August 19, 2026 - 17:02
0
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन, भल्लेगांव के पास पहाड़ी से आया भारी मलबा; दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भल्लेगांव बागवान के पास बुधवार को अचानक पहाड़ी से भारी चट्टानी मलबा सड़क पर आ गिरा। मलबा आने के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

भूस्खलन की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करने के लिए वाहनों को तहसील क्षेत्र के अलग-अलग सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया। इससे यात्रियों को हाईवे पर आगे बढ़ने के लिए इंतजार करना पड़ा।

वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। मौके पर जेसीबी मशीनों की मदद से चट्टानों और मलबे को हटाया जा रहा है, ताकि मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोला जा सके।

पुलिस और प्रशासन के मुताबिक, सड़क साफ होने के बाद यातायात को सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए यात्रियों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User