उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में आज से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
भारी बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने का खतरा बढ़ सकता है। नदी-नालों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)