बिना परमिट और फिटनेस चल रही बस पर कार्रवाई

Thursday, May 14, 2026 - 21:26
Updated: 3 months ago
0
बिना परमिट और फिटनेस चल रही बस पर कार्रवाई

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार गुरुवार को पुराना टोल प्लाजा, फतेहगढ़ रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उड़नदस्ता अमले द्वारा एक बस क्रमांक MP30P1413 को जांच हेतु रोका गया। जांच में बस बिना परमिट एवं बिना फिटनेस संचालित पाई गई।

इस पर संबंधित बस पर 45 हजार रुपये का जुर्माना तथा 48 हजार रुपये टैक्स जमा कराया गया। कार्रवाई में चेक पॉइंट प्रभारी संतोष सिंह तोमर, बृजेन्द्र उपाध्याय, ध्रुव कुमार मीना एवं हेमंत रघुवंशी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User