फुलपरास में त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी जदयू की मंत्री शीला

Oct 27, 2025 - 17:59
Oct 27, 2025 - 18:08
 0  486
फुलपरास में त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी जदयू की मंत्री शीला

मधुबनी (आरएनआई) मधुबनी जिले के फुलपरास विधान सभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबले में जदयू की मंत्री शीला मंडल फंस गई हैं।उन्हें सत्ता विरोधी लहरों का भी सामना करना पड़ रहा है।

फुलपरास विधान सभा से एनडीए ने जदयू के मंत्री शीला मंडल को दूसरी बार मैदान में उतारा है।उनके खिलाफ महागठबंधन से कांग्रेस के सुबोध मंडल एवं जनसुराज से जलेंद्र मिश्रा मैदान में हैं।कई अन्य प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

अतीत में यादवों का गढ़ रहा फुलपरास विधान सभा में अब ब्राह्मण मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो गयी है। इसीलिए वर्ष 2020 के चुनाव में कांग्रेस ने यहां से समाजवादी पृष्ठ भूमि के कृपा नाथ पाठक को मैदान में उतारा था।श्री पाठक गठबंधन के तहत यादवों एवं मुस्लिमों का व्यापक समर्थन पाने में कामयाब रहे थे,लेकिन ब्राम्हणों के वोट बैंक में सेंध लगाने से चूक गए थे।

पिछले चुनाव में पहली बार राजनीति में उतरी श्रीमती मंडल ने कांग्रेस के श्री पाठक को 10967 मतों से पराजित किया था। श्रीमती मंडल  को 75116 और श्री पाठक को 64150 मत प्राप्त हुए थे।वर्ष 2008 के परिसीमन के बाद इस विधानसभा सीट पर जदयू का कब्ज़ा हुआ।वर्ष 2010और 2015 के चुनाव में पूर्व विधायक देवनाथ यादव की पत्नी गुलजार देवी ने जदयू के टिकट से इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

फुलपरास विधानसभा में पहला चुनाव 1952 में हुआ था। पहली वार सोसलिस्ट पार्टी से काशी नाथ मिश्र विधायक चुने गये थे।वर्ष1977 में देवेंद्र यादव के इस्तीफ़े के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर उपचुनाव में विजयी हुए थे।जिन्हें कांग्रेस के राम जयपाल सिंह यादव ने कड़ी टक्कर दी थी।

इस बार के चुनाव में जदयू ने पुनः अपने पुराने सीटिंग प्रत्याशी श्रीमती मंडल को मैदान में उतारा है।महागठबंधन में यह सीट फिर कांग्रेस के कोटे में गयी है।कांग्रेस ने इस बार सिटिंग विधायक के स्वजातीय एवं अति पिछडा उम्मीदवार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल को मैदान में उतारा है। पार्टी का यह नया प्रयोग है।जदयू प्रत्याशी श्रीमती मंडल की परेशानी की वजह भी यही है। जनसुराज ने ब्राह्मणों की अच्छी आवादी को देखते हुए श्री मिश्रा को उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0