फतेहगढ़ जमीन विवाद में हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज, मुख्य आरोपी हुकुम सिंह गिरफ्तार

Monday, October 27, 2025 - 18:01
Updated: 11 months ago
0
फतेहगढ़ जमीन विवाद में हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज, मुख्य आरोपी हुकुम सिंह गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुरा में रविवार को जमीन विवाद को लेकर हुए हमले और एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हुकुम सिंह नागर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महेन्द्र नागर, जितेन्द्र नागर और कन्हैयालाल नागर सहित अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इनकी तलाश में विशेष टीमें गठित कर लगातार दबिशें देना शुरू कर दी हैं। ज्ञात हो कि विवाद के दौरान रामस्वरूप नागर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया था, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। बीच-बचाव करने पहुंचीं परिवार की महिलाओं और किशोरियों के साथ भी मारपीट कर उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए थे। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 109, 391, 124, 326 सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User