जहरीली शराब कांड में सीएम का सख्त रुख, दोषियों पर उम्रकैद की धारा लगाने के निर्देश; प्रशासन को कार्रवाई की खुली छूट
सागर जिले के जहरीली शराब कांड को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सीधे सागर पहुंचे और जिला अस्पताल में भर्ती प्रभावित मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए और प्रशासन को कार्रवाई के लिए फ्री हैंड देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि भविष्य में कोई इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न करे।
अवैध अतिक्रमण या अवैध संपत्तियों से जुड़े मामलों में भी नियमानुसार बुलडोजर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। घटना की जांच के साथ अवैध शराब के नेटवर्क और जिम्मेदार लोगों तक पहुंचने की कोशिश जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)