देर रात बर्थडे पार्टी के बाद दर्दनाक हादसा, बोलेरो पलटी; डांसर समेत दो की मौत, छह घायल

Sunday, December 21, 2025 - 15:54
Updated: 9 months ago
0
देर रात बर्थडे पार्टी के बाद दर्दनाक हादसा, बोलेरो पलटी; डांसर समेत दो की मौत, छह घायल

गुना (आरएनआई)। जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में देर रात आयोजित एक बर्थडे पार्टी के बाद बड़ा हादसा हो गया। पार्टी समाप्त होने के बाद सदस्यों को उनके गांव छोड़ने जा रही बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में डांस पार्टी में शामिल एक महिला डांसर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बर्थडे पार्टी में बाहर से डांस पार्टी बुलाई गई थी और देर रात करीब दो बजे तक जश्न चलता रहा। पार्टी खत्म होने के बाद सभी लोग बोलेरो वाहन से अपने-अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में मृतकों की पहचान लाल सिंह लोधा (35 वर्ष), पिता हर नारायण लोधा, निवासी उकावद खुर्द और माया बाई बिजोरिया, निवासी भुलाए, जो डांस पार्टी में नाचने के लिए बुलाई गई थीं, के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों में अरविंद लोधा (20 वर्ष), नरेंद्र लोधा (26 वर्ष), मोहन शेरिया (लगभग 42 वर्ष), रूप सिंह लोधा (लगभग 36 वर्ष), फूल सिंह लोधा (लगभग 35 वर्ष) और चंचल बाई कंजर बिजोरिया शामिल हैं।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही धरनावदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और देर रात तक चले जश्न के बाद हुए इस हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User