जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए 202 आवेदन, संबंधित अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्वास्थ्य, नामांतरण सहित विभिन्न विषयों से संबंधित 202 आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व एवं पंचायत विभाग की संयुक्त व्यवस्था के चलते कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जनसुनवाई में राजस्व अधिकारियों एवं पंचायत विभाग की पूरी टीम को संयुक्त रूप से बैठाया गया, ताकि दोनों विभागों से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जा सके।
रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से दो जरूरतमंद हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत कलेक्टर द्वारा संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जरूरतमंद हितग्राहियों को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
ग्राम उकावदखुर्द, तहसील बमोरी निवासी श्री संजय शर्मा द्वारा बीमारी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की गई थी। इसी प्रकार ग्राम गोचामल्या, तहसील मकसूदनगढ़ निवासी श्री सरजन सिंह मीना ने डायलिसिस उपचार के लिए आर्थिक सहायता का आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर द्वारा दोनों आवेदनों पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से दोनों हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि रेडक्रॉस के माध्यम से स्वीकृत कर चैक प्रदान किये गये।
आज आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)