शिवपुरी में शिव मेडिकल स्टोर सील, एक्सपायरी मिल्क पाउडर और दवाएं मिलने पर देर रात कार्रवाई

Wednesday, September 9, 2026 - 23:07
Updated: 2 days ago
0
शिवपुरी में शिव मेडिकल स्टोर सील, एक्सपायरी मिल्क पाउडर और दवाएं मिलने पर देर रात कार्रवाई

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा द्वारा निर्देशित किया गया कि कोर्ट रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी डेट की दवा एवं अन्य खाद्य औषधि का विक्रय किया जा रहा है। 

जिसे तत्काल निरीक्षण किया जावे। निर्देशों के परिपालन में स्वयं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय ऋषिश्वर, फार्मासिस्ट बालेंदु रघुवंशी, एएसओ आईपी गोयल के दल ने शिव मेडिकल स्टोर पर छापा मार कार्रवाई की, जिसमें उन्होंने एक्सपायरी डेट का मिल्क पाउडर ए्वं दवाई विक्रय होने के लिए रखी हुई पाई। 

कार्रवाई के दौरान शिवपुरी तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण भी मौके पर उपस्थित रहे। जिनके समक्ष शिव मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User