आरक्षण, एट्रोसिटी एक्ट यूजीसी रोलबैक को लेकर सवर्ण संघर्ष मोर्चा की प्रेस वार्ता, अनिश्चितकालीन धरना
स्थानीय पुरानी तहसील के सामने गुना में 3 सितंबर से आरक्षण संशोधन,एट्रोसिटी एक्ट,यूजीसी रोल बैक को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है । 8 सितंबर को आयोजित प्रेस वार्ता में सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि आरक्षण में संशोधन होना चाहिए एट्रोसिटी एक्ट का दुरुपयोग हो रहा है,सामाजिक समरसता खत्म हो रही है भाईचारे का ताना-बाना खत्म हो रहा है हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा महाविद्यालयों में यूजीसी एक्ट लाया गया है वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर रोक लगा रखी है । यूजीसी एक्ट तत्काल वापस होना चाहिए इन काले कानून को लेकर सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा विभिन्न तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर रहा है । यह विरोध केवल गुना जिला ही नहीं प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश में हो रहा है सरकार से निवेदन है कि अपनी वोट बैंक की राजनीति को त्याग कर देशहित में इन कानून को वापस लेना चाहिए अन्यथा इसके भयानक परिणाम होंगे । इसी क्रम में 9 सितंबर बुद्धवार को विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है प्रातः 11:00 बजे से शास्त्री पार्क से प्रारंभ होकर सदर बाजार,निचला बाजार,हाट रोड़, हनुमान चौराहा,केंट होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी । कलेक्ट्रेट पहुंच कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय एवं माननीय प्रधानमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सोंपा जाएगा । इस रैली में संपूर्ण गुना जिला, अशोकनगर,शिवपुरी,राजगढ़, भोपाल,ग्वालियर एवं प्रदेश के बाहर के भी कई संगठन एवं सवर्ण समाज बंधु शामिल होंगे ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)