तेजस्वी का वार: चिराग की सांसद के दो वोटर आईडी का आरोप, NDA पर साधा निशाना
बिहार में SIR पर सियासी घमासान जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नए खुलासे कर रहे हैं। अब उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद पर दो-दो वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने चुनाव आयोग से सवाल भी पूछा कि सांसद को नोटिस भेजा जाएगा?
पटना (आरएनआई) नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद से लगातार चुनाव आयोग और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर हमला बोल रहे हैं। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और भाजपा नेत्री के दो-दो EPIC नंबर होने के बाद अब उन्होंने चिराग पासवान की पार्टी की सांसद पर बड़ा खुलासा किया है। कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी से वैशाली की सांसद वीणा देवी के पास दो अलग अलग EPIC नंबर - ?????????? और EPIC नंबर- ?????????? है। इनके दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है।
तेजस्वी यादव ने बताया कि उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की तरह ही इनके दो अलग अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है। इतना ही नहीं दो अलग-अलग EPIC नंबर कार्ड में इनकी दो अलग-अलग उम्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि वीणा देवी ने भी SIR में दो अलग अलग गणना फॉर्म भरे। मतदाता सूची पुनरीक्षण में इन्होंने दो अलग अलग फॉर्म पर दो अलग अलग साइन किए होंगे। इन दो अलग-अलग फॉर्म पर चुनाव आयोग ने साइन किए कि सांसद वीणा देवी ने ख़ुद हस्ताक्षर किया।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में दो अलग अलग EPIC नंबर के साथ, दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र,दो अलग-अलग उम्र के साथ इनके दो अलग अलग वोट कैसे बन गए? क्या यह चुनाव आयोग द्वारा ???-??? को जिताने के लिए की गई धांधली, फर्जीवाड़ा और मिलीभगत नहीं है? क्या यह भारतीय जनता पार्टी का “????? आयोग” बन चुका है? क्या चुनाव आयोग इनका फैक्ट चेक कर इन्हें दो जगह से दो अलग-अलग नोटिस देगा?
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



