रूस के कामचटका में 6.9 तीव्रता का भूकंप, महसूस किए गए तेज झटके

Saturday, October 17, 2026 - 13:08
0
रूस के कामचटका में 6.9 तीव्रता का भूकंप, महसूस किए गए तेज झटके

रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका प्रायद्वीप में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर लगभग 130 से 140 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप विज्ञान केंद्रों के अनुसार, इसका केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहर से करीब 150 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था।

रिपोर्टों के मुताबिक, क्षेत्रीय शहर पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुरुआती जानकारी में बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई थी। वहीं, शनिवार को क्षेत्र के आसपास 4.7 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया।

कामचटका प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां अक्सर होती रहती हैं। अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User