यूपी पंचायत चुनाव पर ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले- हम चुनाव के लिए तैयार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव कराने के लिए तैयार है। मतदाता सूची तैयार हो चुकी है और पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। अब पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण से जुड़ी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद चुनाव कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ होगा।
पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग के सामने निर्धारित समयसीमा में तैयारियां पूरी करने की चुनौती है। चुनाव की तारीखों और अन्य प्रक्रियाओं को लेकर अब संबंधित विभागों के अगले कदम पर नजर रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)