जौनपुर में 11 नवंबर को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, सर्व समाज को जोड़ने की तैयारी; 11 कायस्थ संगठनों सहित 15 सामाजिक संगठनों का समर्थन

राजेश श्रीवास्तव

Monday, October 12, 2026 - 22:18
0
जौनपुर में 11 नवंबर को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, सर्व समाज को जोड़ने की तैयारी; 11 कायस्थ संगठनों सहित 15 सामाजिक संगठनों का समर्थन

जौनपुर। कोई भी देवी देवता, महापुरुष किसी जाती विशेष के नहीं होते हैं वे सर्व समाज समुदाय के देवता भगवान महापुरुष होते है इसी प्रकार भगवान चित्रगुप्त जी सर्व समाज समुदाय के देवता हैं और रहेंगे उक्त विचार श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल कोर्ट ने आज कायस्थ कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष/अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव जी के भगवान चित्रगुप्त कॉलोनी आवास पर आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे और कहा कि इस बार भी 11 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा धूमधाम से दोपहर 3 बजे भगवान चित्रगुप्त मंदिर बारीनाथ मठ से भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहटा तक निकाली जाएगी।

श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के अध्यक्ष मनोज अग्रहरी वरिष्ठ व्यापारी नेता समाजसेवी ने कहा कि शीघ्र ही पूजन महासमिति की एक वृहद कमेटी घोषित किया जाएगा जिसमें सर्व समाज को जोड़ा जाएगा और जल्दी ही श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर की एक वृहद बैठक किया जाएगा।

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल साहब, कायस्थ एकता मंच के अध्यक्ष दयाशंकर निगम ने कहा कि जैसे लोग अपने अपने घर पर शुभ कार्य में सर्व समाज को आमंत्रित करते है उसी प्रकार भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा में सर्व समाज समुदाय को आमंत्रित किया जाएगा किसी भी भगवान को जाती पाती में बांधना उचित नहीं है।

श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव एवं कायस्थ महासभा 7235 के जिला अध्यक्ष/संस्थापक अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त पूजन महासमिति जौनपुर को 11 कायस्थ समाज जौनपुर के संगठन एवं 15 विभिन्न सामाजिक संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ है।

राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव एवं कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू ने कहा कि 11 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा भगवान चित्रगुप्त जी मंदिर बारिनाथ मठ से भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहटा तक जाएगी।

कायस्थ महासभा 7235 के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू,कायस्थ महासभा 0064 के जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा, श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा है 11कायस्थ संगठन जौनपुर के एक साथ आ गए हैं जो अच्छी शुरुवात है अब समय की मांग है जो अन्य कायस्थ संगठन है पूजन महासमिति से जुड़कर एकता का संदेश दे।

बैठक में अन्य कायस्थ संगठन एवं सामाजिक संगठनों से बात कर शोभायात्रा में आमंत्रित के लिए चित्रांश महासभा के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, एकता मंच के जिला अध्यक्ष दयाशंकर निगम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि श्रीवास्तव गुड्डू भईया एडवोकेट , राष्ट्रीय संरक्षक उमेश श्रीवास्तव फूफा जी को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

बैठक में सभी संगठन मजबूत करने हेतु एवं आमंत्रण पत्र छपने की चर्चा हुई।

संचालन राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने किया।

बैठक में संरक्षक डॉ विवेक श्रीवास्तव,बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ निलेश श्रीवास्तव, डॉ रजनीश श्रीवास्तव, डॉ एन के सिन्हा,डॉ संजय श्रीवास्तव,डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव, डॉ शशांक श्रीवास्तव, डॉ सलिल श्रीवास्तव,संतोष श्रीवास्तव सोनू, रूपेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव ,

शैलेंद्र मोहन श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव एडवोकेट, सरोज श्रीवास्तव,अखिलेश श्रीवास्तव बबलू, अनुपम श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव एडवोकेट, अवनीश श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव जिक्की, शिव शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, देवेन्द्र श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, आर पी श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव अमर श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव अनीस श्रीवास्तव नेता जी, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, बबलू कुमार श्रीवास्तव, राजेश किशोर श्रीवास्तव, आलोक वर्मा, विजय श्रीवास्तव, अतुल निगम आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक वरिष्ठ पत्रकार पी टी आई ने दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User