राघौगढ़ के चांदनभेंट में गौवंश के साथ अमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल, घटना से मचा हड़कंप; निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की उठी मांग

Sunday, October 4, 2026 - 23:28
Updated: 3 days ago
0
राघौगढ़ के चांदनभेंट में गौवंश के साथ अमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल, घटना से मचा हड़कंप; निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की उठी मांग

जिला गुना के ग्राम चांदनभेंट से सामने आई यह घटना बेहद चिंताजनक और मानवता को शर्मसार करने वाली है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने एक छोटी गौमाता के साथ बेहद अमानवीय और घृणित कृत्य किया।

यह केवल एक पशु के साथ किया गया अपराध नहीं, बल्कि हमारी मानवीय संवेदनाओं और समाज की नैतिकता पर भी गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

आखिर इंसान इतना संवेदनहीन कैसे हो सकता है कि एक बेजुबान और असहाय जीव के साथ ऐसी क्रूरता करने की हिम्मत करे?

सबसे चिंता की बात यह है कि हमारे आसपास ऐसी कई घटनाएँ हो सकती हैं, जिनकी जानकारी समाज और प्रशासन तक पहुँच ही नहीं पाती। बेजुबान पशु अपनी पीड़ा स्वयं व्यक्त नहीं कर सकते, इसलिए उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है।

ऐसी घटनाओं को छिपाना या नजरअंदाज करना समस्या को और बढ़ाता है। आवश्यकता है कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जाँच हो, दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई हो और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User