वॉशिंगटन से बेघर लोगों की जबरन बेदखली पर ट्रंप सरकार घिरी सवालों में, इनकार पर जुर्माना या जेल का प्रावधान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा है कि बेघर लोगों को तुरंत वाशिंगटन छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हम आपको रहने के लिए जगह देंगे, लेकिन राजधानी से दूर। हालांकि, बेघर लोगों को कहां ले जाया जाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। 

Aug 14, 2025 - 10:00
 0  108
वॉशिंगटन से बेघर लोगों की जबरन बेदखली पर ट्रंप सरकार घिरी सवालों में, इनकार पर जुर्माना या जेल का प्रावधान

वाशिंगटन (आरएनआई) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राजधानी वाशिंगटन से बेघर लोगों को निकालने और दूसरी जगह बसाने की तैयारी कर रहे हैं। यदि कोई उनकी इस योजना से इनकार करता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर उसे जेल की भी हवा खानी पड़ सकती है। कुछ वकीलों ने बेघर लोगों को शहर से जबरन हटाने पर सांविधानिक सवाल उठाए हैं। 

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वाशिंगटन में कानून-व्यवस्था को संघीय सरकार के नियंत्रण में लिया जाएगा और अपराध पर सख्ती की जाएगी। इसी योजना के तहत वे बेघर लोगों को शहर से बाहर ले जाने का इरादा रखते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप की योजना क्या है, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं है।

वकीलों और अन्य लोगों का कहना है कि बेघर लोगों की समस्या को सिर्फ शिविरों को खाली करवाने से हल नहीं किया जा सकता है, और इसके लिए बेहतर तरीके मौजूद हैं। बेघर लोगों को कहां ले जाया जाएगा, ये अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं, वाशिंगटन में कितने बेघर लोग हैं, इसकी सटीक गणना प्राप्त करना मुश्किल है। 

ट्रंप ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को अपनी सोशल मीडिया साइट पर लिखा, 'बेघर लोगों को तुरंत शहर छोड़ना होगा। हम आपको रहने के लिए जगह देंगे, लेकिन राजधानी से दूर।' 

मंगलवार को प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने व्हाइट हाउस में एक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित किया। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि बेघर लोगों को कहां स्थानांतरित किया जाएगा, तो उन्होंने जवाब दिया स्थानीय पुलिस और संघीय एजेंसियां पहले से मौजूद कानूनों को लागू करेंगी, जिन पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया था। उन्होंने बताया कि शहर के नियम के मुताबिक, पुलिस बेघर शिविरों को हटाने की कार्रवाई कर सकती है। बेघर लोगों को यह विकल्प दिया जाएगा कि वे शिविर छोड़कर किसी आश्रय गृह में जाएं और मानसिक स्वास्थ्य की सेवाएं लें। अगर वे मना करते हैं, तो उन पर जुर्माना लग सकता है या जेल भी हो सकती है।

कैरोलिन लेविट ने बताया कि बीते पांच महीनों में, अमेरिकी पार्क पुलिस ने 70 बेघर शिविरों को हटा दिया है और वहां रहने वालों को भी यही विकल्प दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक, राष्ट्रीय उद्यान सेवा द्वारा संचालित जिला पार्कों में केवल दो बेघर शिविर बचे हैं, जिन्हें इसी हफ्ते हटा दिया जाएगा। 

वाशिंगटन के जिला अधिकारियों का कहना है कि वे बेघर लोगों के लिए और ज्यादा आश्रय स्थल उपलब्ध करा रहे हैं। यह इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि संघीय एजेंट शहर से बेघर लोगों को हटा देंगे। शहर के प्रशासक केविन डोनह्यू ने कहा कि आउटरीच कार्यकर्ता बेघर शिविरों का दौरा कर रहे हैं। उनके पास एक इमारत भी है, जहां जरूरत पड़ने पर 200 लोगों को रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह आउटरीच काम पूरे हफ्ते और भी तेजी से जारी रहेगा। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.