डॉ. विकास शर्मा ने किया रुदायन में श्री कृष्ण–राधा मेला का शुभारंभ

Wednesday, April 1, 2026 - 19:59
Updated: 5 months ago
0
डॉ. विकास शर्मा ने किया रुदायन में श्री कृष्ण–राधा मेला का शुभारंभ

हाथरस (आरएनआई) सासनी के ग्राम रुदायन में आयोजित श्री कृष्ण–राधा मेला का शुभारंभ डॉ. विकास शर्मा ने विधिवत रूप से किया। उनके करकमलों द्वारा उद्घाटन होते ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण बन गया।

इस अवसर पर डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा, सामाजिक एकता और ग्राम संस्कृति को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि मेले और धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराने का सशक्त माध्यम हैं।कार्यक्रम के संयोजक गौरव पाठक जी रहे। आयोजन में सतीश शर्मा जी, प्रशांत शर्मा मुकेश उपाध्याय जी, शुभम उपाध्याय जी, जीतू चतुर्वेदी जी, प्रेमचंद कौशिक जी, शंकर माहेश्वरी जी, करुआ पंडित जी, हरीश पाठक जी, ठाकरे जी, छेदीलाल शर्मा जी, राजन लाल एडवोकेट जी, अमित उपाध्याय जी, चंद्रकांत वशिष्ठ जी अरुण कौशिक जी विशाल सारस्वत जी विशाल शर्मा जी सोनू शर्मा जी कौशल कुमार मनोज कुमार चंचल शर्मा जी सुरेश कुमार दिनेश कुमार विष्णु सिंह मुकेश बघेल सहित अन्य सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने डॉ. विकास शर्मा का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User