टेकरी रोड पर चौड़ीकरण के बाद अव्यवस्था, मलबे से लगा जाम

Tuesday, March 17, 2026 - 17:39
Updated: 5 months ago
0
टेकरी रोड पर चौड़ीकरण के बाद अव्यवस्था, मलबे से लगा जाम

हनुमान जयंती के पूर्व धार्मिक स्थल जाने वाले शहर के मार्ग टेकरी रोड के चौड़ीकरण को लेकर बड़ी लापरवाही के चलते सड़क डाले जाने के बाद अचानक ही सड़क संकरी को चौड़ा करने की मांग उठाकर,सड़क के दोनों और के रहवासियों के मकान और दुकानों पर सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बुलडोजर जिला प्रशासन एवं नपा ने चलवाकर अवैध अतिक्रमण हटा दिया। लेकिन कई दिन बीतने के बाद हटाया गए अतिक्रमण का मलवा वहीं डला रहा हैं जिसे नहीं उठवाया गया, जिससे आज उस मलवे के कारण सड़क पर जाम के हालत बने हुए हैं। आप को यहां बता दे कि बगैर एस्टीमेट के अब सड़क चौड़ीकरण को लेकर pwd विभाग ने हाथ खड़े कर दिए। विभाग का कहना हैं अतिक्रमण से मुक्त खाली जगह पर पेवर्स ही लग सकते हैं। मतलब यह कि योजना में जब चौड़ीकरण था तो पहिले क्यों नहीं हटाया या नहीं था तो सड़क चौड़ीकरण में एस्टीमेट में बजट न होने का हवाला क्यों?

मतलब साफ हैं बगैर योजना का विकास कार्य या सड़क के नाम पर अतिक्रमण सफाई?

लेकिन अब जनता टेकरी सरकार जाने में हो रही हैं परेशान,

*कौन लेगा इसकी जिम्मेदारी नेतागढ़,प्रशासन या टेकरी ट्रस्ट के पदाधिकारी?*

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User