छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर TTE को धमकाने वाला गिरफ्तार, नकली आई-कार्ड और वॉकी-टॉकी बरामद
ट्रेन संख्या 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में रेलवे विजिलेंस अधिकारी बनकर टीटीई को धमकाने और कथित अवैध वसूली करने वाले एक शातिर ठग को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के वसंत विहार निवासी 53 वर्षीय सुधीर कुमार के रूप में हुई है।
मंगलवार देर रात कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद सीआईबी और आरपीएफ की टीम ने ट्रेन के एसी कोच (A-2) में कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रेलवे विजिलेंस का फर्जी पहचान पत्र और एक मोटोरोला वॉकी-टॉकी बरामद किया गया।
जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)