गुना पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में बच्चे की बाली छीनने वाला आरोपी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार

Aug 23, 2025 - 16:18
Aug 23, 2025 - 16:19
 0  3.4k

गुना (आरएनआई) कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान और उनकी टीम द्वारा बीते रोज शहर में एक बच्‍चे के कान से बाली छीने जाने की घटना का मात्र 24 घंटों में खुलाशा करने में उल्‍लेखनीय कामयाबी हासिल की गई है ।

  22 अगस्‍त के दोपहर करीबन 2.30 बजे फरियादी उम्मेद पुत्र परमाल सिंह रजक उम्र 38 साल निवासी राधा कॉलोनी गुना के द्वारा गुना कोतवाली में रिपोर्ट करते हुए बताया था कि कल की बात है मेरा लड़का देव रजक उम्र 9 साल घर से अपनी किताब लेने उसके स्‍कूल गया था, लेकिन स्कूल बंद हो जाने से वह वापस घर आ रहा था तभी स्कूल की गली में एक अजात व्यक्ति उसके लड़के देव के कान में पहनी हुई सोने की वाली को झपट्टा मारकर ले गया, जिस पर से गुना कोतवाली मे अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध 470/25 धारा 304(2) BNS का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के द्वारा तत्‍काल गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सीपीएस चौहान के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गई और अज्ञात आरोपी की जल्द से जल्द पतारसी कर उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये ।

पुलिस टीम द्वारा तत्‍परता से कार्यवाही की गई और अज्ञात आरोपी की पतारासी हेतु अपने मुखबिर लगाए गये साथ ही विभिन्‍न तकनीकि संसाधनों की मदद से आरोपी की पहचान के प्रयास किये गये । इसी बीच हड्डीमील पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति के अवैध कच्ची शराब बेचे जाने की मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा उसे घेरकर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम राहुल उर्फ़ अंति  कुशवाह पुत्र देवीलाल कुशवाह निवासी नजूल कॉलोनी गुना का होना बताया एवं जिसके पास मिले ड्रम खोलकर देखे तो उनमें 62 लीटर कच्ची शराब भरी हुई मिली जिसका उसके पास कोई लाइसेंस नहीं होना बताया, जिससे आरोपी का यह कृत्‍य आबकारी एक्‍ट की परिधि में आने पर जिसके विरूद्ध गुना कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी एक्‍ट के तहत अपराध दर्ज किया गया एवं जिसकी तलाशी लेने पर उसके पेंट की जेब से कान में पहनने की सोने की बाली मिली, जिसके संबंध मे पूछने पर उसके द्वारा दिनांक 21 अगस्‍त 25 को राधा कॉलोनी मे एक बच्चे के कान से उसे छीनना बताया । आरोपी से मौके पर ही सोने की बाली को जप्त कर उक्‍त प्रकरण में भी आरोपी को पृथक से गिरफ्तार किया गया है ।

 गुना कोतवाली पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सीपीएस चौहान, सउनि तोरन सिंह, सउनि महेश लकड़ा, प्रधान आरक्षक उमेश शर्मा, आरक्षक आदित्य सिंह कौरव, आरक्षक मनोज रघुवंशी, आरक्षक विनय धाकड़, आरक्षक दीपेश एवं आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी की उल्‍लेखनीय भूमिका रही है ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0