गुना के 8 नन्हें शटलर राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
गुना (आरएनआई) राऊ इंदौर में आयोजित होने जा रही मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आग़ाज़ होने जा रहा है , जिसमें अंडर-9 से अंडर-15 आयु वर्ग तक के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की विशेष बात यह है कि गुना जिले के 8 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपनी सहभागिता दर्ज कराई है ।
गुना बैडमिंटन अकादमी, युवराज क्लब के कोच रवि चौरड़िया ने बताया कि जिले में बैडमिंटन के प्रति बढ़ते उत्साह और खिलाड़ियों की मेहनत का इसी से पता चलता है कि हमारे नन्हे खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे हैं।
इस अवसर पर कैट (CAIT) प्रदेश सचिव एवं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरपर्सन राजेश अग्रवाल एवं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सिंह परिहार ने युवराज क्लब स्थित बैडमिंटन कोर्ट पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रतियोगिता में सफलता हेतु अग्रिम शुभकामनाएँ प्रदान कीं ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)