'एक यूनिट रक्त किसी का जीवन बचा सकता है': दधीचि रक्तदान शिविर में डॉ. वीरेन्द्र का संदेश

Tuesday, June 30, 2026 - 16:20
Updated: 2 months ago
0
'एक यूनिट रक्त किसी का जीवन बचा सकता है': दधीचि रक्तदान शिविर में डॉ. वीरेन्द्र का संदेश

जौनपुर (आरएनआई)। एक यूनिट रक्त किसी दुर्घटना, सर्जरी या गम्भीर बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति के लिये जीवनदान बन सकता है। किसी भी मानव जीवन को बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। उक्त बातें अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के 9वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आयोजित दधीचि रक्तदान शिविर में प्रान्त कार्याध्यक्ष डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कही।

नगर के लाइन बाजार क्षेत्र में स्थित आईएमए के ब्लड बैंक में अहिप, राबद सहित अन्य आयामों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में सपन्न हुआ जहां दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया जिन्हें ब्लड बैंक के प्रभारी डा. बीएन दूबे ने प्रमाण पत्र भी दिया।

इसी क्रम में अहिप जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने कहा कि आज के इस रक्तदान शिविर में सभी का स्वागत है। साथ ही आगे कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी रक्तदान एक बेहद सुरक्षित और सेहतमन्द प्रक्रिया है। इससे न केवल किसी जरूरतमन्द मरीज की जान बचती है,बल्कि रक्तदाता के शरीर में नयी ऊर्जा का संचार भी होता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।

इस अवसर पर रामप्रीत मिश्र उर्फ फलाहारी महाराज विभाग धर्माचार्य अहिप, राबद जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, विवेक उपाध्याय, सुधीर गुप्ता, सुधीर कुमार, कृष्ण कुमार उपाध्याय, गोविन्द गुप्ता, नागेन्द्र सिंह, आजाद शुक्ला, सुरेन्द्र प्रजापति, सचिन श्रीवास्तव, अवधेश चौहान, शनि श्रीवास्तव सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत अहिप जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने किया। अन्त में राबद जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User