यूपी की 3.53 लाख रसोइयों को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय बढ़ा और अब 5 लाख तक कैशलेस इलाज

Sunday, August 23, 2026 - 12:32
0
यूपी की 3.53 लाख रसोइयों को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय बढ़ा और अब 5 लाख तक कैशलेस इलाज

उत्तर प्रदेश में पीएम पोषण योजना के तहत सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में काम करने वाली 3.53 लाख रसोइयों को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने मानदेय बढ़ाने के साथ अब उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।

रविवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब 1500 रसोइयों ने हिस्सा लिया। वहीं, जिला और तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर रसोइयों को सम्मानित किया गया।

सरकार के मुताबिक रसोइयों का मानदेय अब 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 3 हजार रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधा के तहत उन्हें 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज का लाभ मिलेगा। इससे रसोइयों और उनके परिवारों को इलाज के खर्च को लेकर बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रसोइयों से स्थानीय अंदाज में संवाद करते हुए सरकार की ओर से किए गए बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब रसोइयों को पहले की तुलना में ज्यादा मानदेय मिलेगा और बीमारी की स्थिति में 5 लाख रुपये तक का इलाज कैशलेस तरीके से कराया जा सकेगा।

इससे पहले शनिवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को रसोइया सम्मान समारोह बेहतर तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए थे। प्रदेशभर में आयोजित इन कार्यक्रमों के जरिए रसोइयों को सरकार की नई सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User