आगरा खंड शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव: पहले दिन 15 दावेदारों ने खरीदे नामांकन पत्र
आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन कुल 15 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। इनमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सात और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आठ नामांकन पत्र शामिल हैं। हालांकि, पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं
नामांकन प्रक्रिया 6 अक्टूबर तक चलेगी। प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आगरा खंड के इस निर्वाचन क्षेत्र में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, इटावा, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद समेत 12 जिले शामिल हैं।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। निर्वाचन प्रक्रिया को 31 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है
नामांकन के दौरान आगरा कमिश्नरी में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया की निगरानी के लिए सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)