यूपी: अखिलेश यादव का समाजवादी रथ लखनऊ से रायबरेली पहुंचा, लिखा- ‘जो पीड़ित, वो पीडीए’

Thursday, September 24, 2026 - 12:53
0
यूपी: अखिलेश यादव का समाजवादी रथ लखनऊ से रायबरेली पहुंचा, लिखा- ‘जो पीड़ित, वो पीडीए’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी रथ के जरिए अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। लखनऊ से रवाना हुआ उनका रथ रायबरेली पहुंच गया। विधानसभा चुनाव से पहले रथ के जरिए यह अखिलेश यादव की पहली यात्रा है।

अखिलेश यादव की इस यात्रा के दौरान रथ पर ‘जो पीड़ित, वो पीडीए’ संदेश लिखा गया है। समाजवादी पार्टी की ओर से तैयार किए गए इस विशेष रथ का इस्तेमाल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों तक पहुंचने और पार्टी के संदेश को लोगों तक ले जाने के लिए किया जाना है।

रायबरेली पहुंचने के दौरान अखिलेश यादव हरचंदपुर के सपा विधायक राहुल लोधी के आवास पर भी जाएंगे और वहां चाय पीने का कार्यक्रम है। पार्टी नेताओं के मुताबिक, हाल में सपा कार्यकर्ताओं से जुड़े विवाद के बाद कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होने का संदेश देने के लिहाज से इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा 

समाजवादी पार्टी के इस रथ को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी का पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक सामाजिक समूहों पर केंद्रित राजनीतिक संदेश इस अभियान का प्रमुख हिस्सा है। हालांकि पार्टी की ओर से इसे केवल चुनावी यात्रा के बजाय कार्यकर्ताओं और पीड़ित परिवारों से संवाद के कार्यक्रम के रूप में भी प्रस्तुत किया जा रहा है। 

रायबरेली से यात्रा की शुरुआत ऐसे समय हुई है जब उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां राजनीतिक दलों के स्तर पर तेज हो रही हैं। अखिलेश यादव की यह यात्रा आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य हिस्सों तक भी बढ़ाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User