जिनेवा में यूकेपीएनपी का प्रदर्शन, पीओजेके में मानवाधिकार उल्लंघन की जांच की मांग

Thursday, September 24, 2026 - 12:40
0
जिनेवा में यूकेपीएनपी का प्रदर्शन, पीओजेके में मानवाधिकार उल्लंघन की जांच की मांग

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 63वें सत्र के दौरान यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर स्थित ‘ब्रोकन चेयर’ के पास पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में कथित मानवाधिकार उल्लंघन, राजनीतिक प्रतिबंधों और नागरिकों के खिलाफ बल प्रयोग का मुद्दा उठाया।

प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा 5 जून को पीओजेके में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हुई कथित गोलीबारी रहा। यूकेपीएनपी के अनुसार, इस घटना में कई नागरिकों की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हुए। संगठन ने घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने तथा नागरिकों के खिलाफ कथित बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की। 

यूकेपीएनपी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार तंत्र से पीओजेके की स्थिति पर ध्यान देने और वहां के लोगों के अधिकारों एवं स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। संगठन ने क्षेत्र में राजनीतिक दमन, हिरासत और बुनियादी अधिकारों से जुड़े मुद्दों को भी उठाया। 

यूकेपीएनपी के चेयरमैन सरदार शौकत अली कश्मीरी ने पाकिस्तान सरकार से शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग रोकने और ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी की मांगों पर विचार करने की अपील की। उन्होंने पीओजेके में कथित हिरासत और लापता किए जाने के मामलों की भी जांच की मांग की। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User