मलूका पंचायत में हाजिरी रजिस्टर को लेकर विवाद, आप विधायक बलकार सिद्धू और पूर्व मंत्री सिकंदर मलूका आमने-सामने

Wednesday, September 23, 2026 - 12:40
0
मलूका पंचायत में हाजिरी रजिस्टर को लेकर विवाद, आप विधायक बलकार सिद्धू और पूर्व मंत्री सिकंदर मलूका आमने-सामने

नगर पंचायत मलूका में आउटसोर्स कर्मचारियों की हाजिरी को लेकर रामपुरा फूल से आप विधायक बलकार सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका आमने-सामने हो गए। हाजिरी रजिस्टर चेक करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। बाद में पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप करते हुए विधायक को वहां से जाने की सलाह दी। विधायक के वापस लौटते समय मलूका के समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की।

जानकारी के मुताबिक, विधायक बलकार सिंह सिद्धू नगर पंचायत मलूका के कार्यालय में कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर चेक करने पहुंचे थे। विधायक के अनुसार, कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों ने उन्हें शिकायत दी थी कि नगर पंचायत प्रधान ने उनकी गैरहाजिरी लगा दी है। इसी शिकायत के आधार पर वह हाजिरी रजिस्टर देखने पहुंचे थे।

विधायक बलकार सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे में यदि कर्मचारियों की गैरहाजिरी लगाई जाती है तो उनके नियमित होने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसी मुद्दे को लेकर वह कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर हाजिरी रजिस्टर की जांच करने पहुंचे थे।

हाजिरी रजिस्टर को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़कर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस तक पहुंच गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विधायक को वहां से जाने की सलाह दी गई। विधायक के लौटने के दौरान मलूका समर्थकों की ओर से उनके खिलाफ नारेबाजी की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User