लद्दाख महोत्सव 2026 का आगाज, शिलॉन्ग से अंडमान तक के कलाकार देंगे फ्यूजन प्रस्तुति
लेह। लद्दाख में तीन दिवसीय लद्दाख महोत्सव 2026 का आगाज हो गया है। महोत्सव में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए विविधता और लोक परंपराओं की झलक पेश करेंगे।
महोत्सव में शिलॉन्ग चैंबर कॉयर, अंडमान-निकोबार के सांस्कृतिक दल और उत्तर क्षेत्र के कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान कुल 47 कलाकार फ्यूजन प्रस्तुति देंगे। अलग-अलग क्षेत्रों की संगीत और सांस्कृतिक परंपराओं को एक मंच पर पेश करना महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ लद्दाख की स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा। महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों की भागीदारी से सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)