गुना के सदर बाजार में जाम और अतिक्रमण से हालात बेहाल, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

Tuesday, September 1, 2026 - 22:24
Updated: 12 hours ago
0
गुना के सदर बाजार में जाम और अतिक्रमण से हालात बेहाल, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

गुना। शहर के सदर बाजार, लक्ष्मीगंज और सुगन चौराहा क्षेत्र में इन दिनों खरीदारी का सीजन होने के कारण भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में बाजारों में अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण के साथ पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़कों पर वाहनों की भीड़ के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही है।

स्थानीय लोगों का सवाल है कि यदि बाजार में किसी व्यक्ति को अचानक आपात स्थिति में निकलना पड़े तो ऐसी स्थिति में रास्ता कैसे मिलेगा। भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग के बीच पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में किसी विवाद या अप्रिय स्थिति की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

सदर बाजार, लक्ष्मीगंज बाजार और सुगन चौराहा क्षेत्र में अतिक्रमण और जाम का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में रहा है। लोक उपयोगी सेवा की अदालत और हाईकोर्ट के आदेशों के बाद सीजेएम न्यायालय के स्तर से भी कार्रवाई के निर्देश दिए जाने का दावा किया गया है। वहीं, आदेशों के पालन में कथित देरी को लेकर पिछले वर्ष नजूल अधिकारी, कलेक्टर और तहसीलदार की शासकीय संपत्ति कुर्क करने के आदेश की बात भी सामने आई थी।

हालांकि, बाद में सीजेएम न्यायालय द्वारा मामले को बंद किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए गए। इसके खिलाफ जनहित में पुनः अपील प्रचलित होने की जानकारी दी गई है।

बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या से लोगों को राहत कब मिलेगी। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन बाजार क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करे, ताकि आपात स्थिति में रास्ते बाधित न हों और आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User