गुना के चिरोला गांव में थ्रेशर से उड़ते भूसे को लेकर विवाद, जेठ और भतीजे पर पति-पत्नी पर कुल्हाड़ी व सब्बल से हमले का आरोप

Wednesday, October 14, 2026 - 23:07
Updated: 2 days ago
0
गुना के चिरोला गांव में थ्रेशर से उड़ते भूसे को लेकर विवाद, जेठ और भतीजे पर पति-पत्नी पर कुल्हाड़ी व सब्बल से हमले का आरोप

जिले के आरोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिरोला में खेत में थ्रेशर मशीन चलने से उड़ रहे भूसे को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। आरोपियों ने घर में घुसकर पति-पत्नी पर कुल्हाड़ी और लोहे के सब्बल से गंभीर हमला कर दिया, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। पुलिस ने देहाती नालिसी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादिया ममता पत्नी लालाराम मीना निवासी ग्राम चिरोला ने अस्पताल में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गत शाम करीब 4:30 बजे वह और उनके पति लालाराम घर पर थे। उनके खेत के पास ही जेठ महाराज सिंह मीना का खेत है, जहां थ्रेशर से मक्का की फसल निकाली जा रही थी। थ्रेशर से उडऩे वाला भूसा सीधे उनके घर के अंदर आ रहा था। जब लालाराम मीना इस बात की आपत्ति जताने और अनुरोध करने जेठ महाराज सिंह मीना, उनके बेटे राहुल मीना और पत्नी सौरम मीना के पास गए, तो वे विवाद करने लगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User