कटनी CSP जमीन सौदा मामला: 13 दिन बाद भी पूर्व CSP समेत 3 आरोपी फरार, SIT की तलाश जारी
कटनी के बहुचर्चित CSP जमीन सौदा प्रकरण में कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एफआईआर दर्ज हुए 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन निलंबित पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीनों आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सोमवार को मामले से जुड़े कुछ गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज किए गए। वहीं, एएसपी जबलपुर अंजना तिवारी की अगुवाई में गठित SIT मामले की जांच के साथनी के बहुचर्चित CSP जमीन सौदा प्रकरण में कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एफआईआर दर्ज हुए 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन निलंबित पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीनों आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सोमवार को मामले से जुड़े कुछ गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज किए गए। वहीं, एएसपी जबलपुर अंजना तिवारी की अगुवाई में गठित SIT मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नेहा पच्चीसिया समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)