पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त तीन कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक दी गई भावभीनी विदाई
पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले सहायक उपनिरीक्षक केदार सिंह सगर, सहायक उपनिरीक्षक भानूप्रताप रघुवंशी एवं प्रधान आरक्षक रामस्वरुप मीना को आज गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा उनके परिजनों की मौजूदगी में सम्मान पूर्वक भावभीनी विदाई दी गई । विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय, मुख्य लिपिक उनि(अ) अमित मौर्य आदि अधिकारियों सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण व स्टाफ मौजूद रहे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के उत्कृष्ट, कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जिम्मेदाराना सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं गईं । इसी क्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का पुष्प मालाओं एवं पुष्प गुच्छ के साथ सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल द्वारा उन्हें ट्रालीबैग, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न (शील्ड) एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया ।
सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने संबोधन में सेवाकाल के दौरान पूर्ण सहयोग और समर्थन के लिए पुलिस के सभी अधिकारियों एवं सहकिर्मयों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा साथ मिलकर किए गए सेवा कार्यों को यादगार बताते हुए भावात्मक उदभार व्यक्त किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)