फतेहगढ़ में नाबालिग के अपहरण मामले का 24 घंटे में खुलासा, किशोर अभिरक्षा में; बालिका सुरक्षित दस्तयाब

Tuesday, September 1, 2026 - 22:22
Updated: 12 hours ago
0
फतेहगढ़ में नाबालिग के अपहरण मामले का 24 घंटे में खुलासा, किशोर अभिरक्षा में; बालिका सुरक्षित दस्तयाब

गुना। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे में सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने एक विधि विवादित किशोर को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद बाल संप्रेषण गृह भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 26-27 अगस्त 2026 की दरमियानी रात नाबालिग बालिका लापता हुई थी। 29 अगस्त को उसके पिता ने फतेहगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 187/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने विभिन्न स्तरों पर प्रयास करते हुए 30 अगस्त को बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बालिका के कथनों के आधार पर मामले में अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं का इजाफा किया गया तथा आरोपी किशोर की तलाश शुरू की गई।

31 अगस्त को पुलिस ने विधि विवादित किशोर को अभिरक्षा में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे विशेष किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन, एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण और फतेहगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी एवं उनकी टीम की भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User