गुना में कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, हनुमान चौराहे पर पुतला दहन; छात्राओं के आरोपों पर कार्रवाई की मांग

Monday, October 12, 2026 - 18:41
Updated: 1 day ago
0
गुना में कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, हनुमान चौराहे पर पुतला दहन; छात्राओं के आरोपों पर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस सांसद एवं जेएनयू के प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोडजम पर 11 छात्राओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के मामले में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेसी सांसद प्रोफेसर के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान और छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया.।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी ओझा के नेतृत्व में महिला मोर्चा की समस्त कार्यकर्ता पार्टी जिला कार्यालय पर एकत्रित हुई और वहां से भाजपा का झंडा एवं कांग्रेस सांसद का पुतला लेकर रैली के रूप में कांग्रेसी सांसद के खिलाफ नारेबाजी करती हुई हनुमान चौराहे पर पहुंची जहां कांग्रेस विरोधी प्रोफेसर को तत्काल पार्टी से निकलना और लोकसभा की सदस्यता से बाहर करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खांगड़े ,सोनिया गांधी ,प्रियंका गांधी ,राहुल गांधी से मांग की कि ऐसे कांग्रेसी सांसद को तत्काल बर्खास्त करे।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी ओझा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं ने यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विश्वविद्यालय की 11 छात्राओं ने इस संबंध में आंतरिक समिति के समक्ष शिकायतें दर्ज कराई थीं। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी स्वयं महिला है और अपने कांग्रेस सांसद की महिला विरोधी चरित्र को जनता के सामने रखना चाहिए ,अब वह स्वयं अपनी चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति की जांच और उसकी रिपोर्ट के आधार पर 9 अक्टूबर 2026 को प्रोफेसर अकोइजम को विश्वविद्यालय की सेवाओं से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया गया। शिकायतों में शैक्षणिक गतिविधियों के दौरान कथित अनुचित टिप्पणियों और व्यवहार का उल्लेख किया गया था कांग्रेस ने महिला विरोधी अपने को स्वयं सबूत कर ऐसे कांग्रेसी सांसद प्रोफेसर लोकसभा से कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी प्रियंका गांधी को निकाल देना चाहिए।वहीं, डॉ. अकोइजम ने आरोपों को खारिज करते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। इस मामले ने शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा, शिकायतों की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज कर दी है कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कि सोनिया गांधी एक तरफ कहती है कि *मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं* मैं पूछना चाहती हूं कि कांग्रेसी सांसद प्रोफेसर के ऊपर विद्यालय की छात्राओं ने आरोप लगाए हैं इस पर नारी शक्ति को स्पष्टीकरण कांग्रेस को देना चाहिए। कांग्रेस की ओछी मानसिकता देश की नारी शक्ति के सामने आ चुकी है। इसीलिए कांग्रेस लोकसभा में महिला विरोधी बिल पास नहीं होने दे रही थी। उन्होंने कहा महिलाएं ना तो कांग्रेस के राज में सुरक्षित रही है ना ही घरों में सुरक्षित रही और कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता भी महिलाओं को निशाना बनाकर उनके ऊपर अनेक आरोप के माध्यम से अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं। मैं इस घटना की निंदा करती हूं और कांग्रेस संगठन के नेताओं से मांग करती हूं कि और डॉक्टर प्रोफेसर को तत्काल कांग्रेस से बर्खास्त कर छात्रों को न्याय दिलाने का कार्य करें ।

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष गोमती ओझा,जिला मंत्री उमा लोधी,वरिष्ठ नेत्री अलका बिंदल,वंदना राठौर,बबीता साहू,कीर्ति सरवैया,अनीता कुशवाह,अरुणा सुमन,रश्मि सुखद,विनीता मिश्रा,सीमा सेन,रेखा कुशवाह,इंदु सोनी,ममता कुशवाह,काजल शिवहरे,उषा खटीक,प्रियंका शर्मा,किरण राठौर ,हेमा अग्रवाल,कमला मेर, राधा ,छाया बालके रानी श्रीवास्तव ,मंजू सेन सहित बड़ी संख्या मे महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User