पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष, भैया-भाभी पर बाहरी गुंडे बुलवाकर हमला कराने का आरोप, पति-पत्नी और मां घायल

Wednesday, October 14, 2026 - 23:06
Updated: 2 days ago
0
पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष, भैया-भाभी पर बाहरी गुंडे बुलवाकर हमला कराने का आरोप, पति-पत्नी और मां घायल

कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बमुरी बुजुर्ग में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर पर सो रहे एक युवक पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से अचानक धावा बोल दिया। बीच-बचाव करने आई पीड़ित की पत्नी और मां के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में भर्ती पीडि़त रामदेव लोधा निवासी बमुरी बुजुर्ग ने घटना का ब्योरा देते हुए बताया कि मंगलवार को वह अपने घर के अंदर सो रहा था। इसी दौरान बाहर से कुछ अज्ञात लोगों ने उसे आवाज देकर बुलाया। जैसे ही वह दरवाजा खोलकर बाहर निकला, वहां पहले से मौजूद 20 से 25 असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडों से उस पर अंधाधुंध हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके सगे भाई और भाभी ने पुरानी रंजिश और खेत से जुड़े संपत्ति विवाद के चलते गुना शहर से गुंडों को बुलवाकर यह हमला प्रायोजित कराया था।

चीख-पुकार सुनकर जब रामदेव की पत्नी मनीषा और मां बसंती लोधा उसे बचाने दौड़ीं, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने कैंट थाना पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User