शबाना आजमी का शिवाजी पार्क पहुंचना: लोकतंत्र और वोट के अधिकार पर उठाई आवाज

Saturday, October 3, 2026 - 13:06
0
शबाना आजमी का शिवाजी पार्क पहुंचना: लोकतंत्र और वोट के अधिकार पर उठाई आवाज

मुंबई। 76 साल की उम्र, पांच बार की नेशनल अवॉर्ड विनर, पद्म भूषण से सम्मानित और करोड़ों की संपत्ति व आलीशान जिंदगी जीने वाली मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी के पास आज वह सब कुछ है, जिसकी एक आम इंसान सिर्फ कल्पना कर सकता है। उन्हें किसी चीज की कोई कमी नहीं है। वह चाहतीं तो अपने घर के आलीशान कमरों में बैठकर आराम से टीवी पर खबरें देख सकती थीं, लेकिन जब देश के लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की बात आई, तो उन्होंने सुख-सुविधाओं को छोड़कर मुंबई के शिवाजी पार्क की तपती धूप और सड़कों को चुना।

उन्होंने दिखा दिया कि एक सच्चा कलाकार सिर्फ पर्दे पर अभिनय नहीं करता, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाता है। शबाना आजमी ने विरोध प्रदर्शन में पहुंचकर बेहद आसान लेकिन कड़े शब्दों में प्रशासन से सवाल किए। उन्होंने साफ कहा कि हमें बचपन से सिखाया गया है कि हमारा वोट ही हमारी सबसे बड़ी ताकत और हमारी आवाज है।

लेकिन आज जब वोटर लिस्ट से आम लोगों के नाम अचानक गायब हो रहे हैं, तो जनता चुप कैसे बैठ सकती है? उनका कहना था कि सरकार चाहे जितनी भी आवाज दबाने की कोशिश करे, लेकिन अपने हक के लिए सवाल पूछना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और हम इससे पीछे नहीं हटेंगे।

आंदोलन में जुटे हजारों युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने महात्मा गांधी के रास्ते पर चलते हुए पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद करने का संदेश दिया। शबाना आजमी का यह जज्बा देश के हर अमीर, अमीरजादे और रसूखदार इंसान के लिए एक आईना है कि जब देश को आपकी जरूरत हो, तो सुख-सुविधाओं से बाहर निकलकर खड़ा होना पड़ता है।

करोड़ों की दौलत से कहीं बड़ा शबाना आजमी का यह दिल और उनका यह हौसला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User