दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद

Friday, October 2, 2026 - 13:15
0
दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद

नई दिल्ली। चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज भी प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। 

प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की बात कही और इलाके में निषेधात्मक आदेश लागू किए गए। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के बीच प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया गया

सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जंतर-मंतर और मध्य दिल्ली के आसपास 11 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास को अगली सूचना तक बंद कर दिया। हालांकि कुछ प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा जारी रखी गई। 

इसके अलावा जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट सेवा पर भी अस्थायी रोक लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, यह कदम सार्वजनिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने के लिए उठाया गया।

प्रदर्शनकारी एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। वहीं, निर्वाचन आयोग का कहना है कि मतदाता सूची में बदलाव की प्रक्रिया निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User