रुद्रप्रयाग: चीरबासा में मलबा-पत्थर आने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, सोनप्रयाग-गौरीकुंड में रोके गए यात्री
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक बार फिर मलबा और पत्थर आने से रास्ता बंद हो गया। गौरीकुंड से करीब ढाई किलोमीटर आगे चीरबासा के पास भूस्खलन के कारण पैदल मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई है। रास्ता बंद होने के बाद सोनप्रयाग और गौरीकुंड से आगे यात्रियों को नहीं भेजा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, चीरबासा के पास सुबह से ही पैदल मार्ग के सुधारीकरण और मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर नीचे आने लगे, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
मार्ग बंद होने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रास्ता खोलने के प्रयास में जुटी है। मलबा और पत्थर हटाने का काम शुरू किया जा रहा है, ताकि पैदल मार्ग पर आवाजाही दोबारा बहाल की जा सके।
सुरक्षा को देखते हुए सोनप्रयाग और गौरीकुंड से केदारनाथ की ओर जाने वाले यात्रियों को फिलहाल आगे नहीं भेजा जा रहा है। मार्ग खुलने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दिए जाने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)