फतेहपुर: गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, परिवार के आठ सदस्य मलबे में दबे

Monday, September 28, 2026 - 19:49
0
फतेहपुर: गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, परिवार के आठ सदस्य मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मलवां थाना क्षेत्र के कस्बे में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान ढह गया। हादसे के वक्त परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे। विस्फोट के बाद मकान का मलबा गिरने से परिवार के आठ सदस्य उसके नीचे दब गए। आसपास के कई मकान भी हादसे की चपेट में आए हैं। 

जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी सुरेश गुप्ता उर्फ धुन्नर सब्जी और फल विक्रेता हैं। सोमवार शाम परिवार के लोग घर में खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरा दो मंजिला मकान ढह गया और परिवार के आठ लोग मलबे में दब गए। 

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मलबे में दबे परिवार के सदस्यों को निकालने में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य शुरू किया 

मकान ढहने से आसपास के कुछ अन्य मकान भी प्रभावित हुए हैं। फिलहाल मलबे में दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User