कठुआ: बनी-बसोहली मार्ग पर कार हादसे में दो युवकों की मौत, चलाधर से घर लौटते समय हुआ हादसा

Monday, September 28, 2026 - 19:48
0
कठुआ: बनी-बसोहली मार्ग पर कार हादसे में दो युवकों की मौत, चलाधर से घर लौटते समय हुआ हादसा

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बनी-बसोहली मार्ग पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सतासर के पास एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक चलाधर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सतासर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में गबलेश कुमार और राज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद दोनों युवकों के परिवारों में मातम छा गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User