दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर बड़ी बैठक, 2.5 लाख वाहनों की होगी फिटनेस जांच; पुरानी गाड़ियों पर कार्रवाई की तैयारी

Monday, September 28, 2026 - 19:35
0
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर बड़ी बैठक, 2.5 लाख वाहनों की होगी फिटनेस जांच; पुरानी गाड़ियों पर कार्रवाई की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। बैठक में सर्दियों के दौरान प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई उपायों पर चर्चा की गई। उम्र पूरी कर चुकीं और प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

बैठक में करीब 2.5 लाख वाहनों की फिटनेस जांच करने का फैसला लिया गया है। इसके तहत पुराने और नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी पीयूसीसी के नियमों को भी सख्ती से लागू किया जाएगा।

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ नीति लागू की जाएगी। इसके तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र नहीं रखने वाले वाहनों को ईंधन देने पर रोक रहेगी। पुरानी और प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।

बैठक में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। दिल्ली को 150 और इलेक्ट्रिक बसें मिलने की बात कही गई है। सरकार का उद्देश्य निजी वाहनों पर निर्भरता कम करना और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।

सर्दियों में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों को पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों पर नजर रखने और जरूरत के अनुसार कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User