बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, 50 वाहनों के काफिले के साथ राजोरी पहुंचा जत्था; हाईवे पर बढ़ाई निगरानी

Friday, August 21, 2026 - 12:50
0
बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, 50 वाहनों के काफिले के साथ राजोरी पहुंचा जत्था; हाईवे पर बढ़ाई निगरानी

राजोरी। बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पांचवें दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही को लेकर राजोरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। यात्रा मार्ग और आसपास के इलाकों में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है।

करीब 50 वाहनों के काफिले में श्रद्धालु राजोरी पहुंचे। काफिले में लगभग 42 बड़ी बसें शामिल थीं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रा का संचालन किया गया और प्रशासन की ओर से यातायात को सामान्य बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

ट्रैफिक पुलिस के एसपी फारूक कैसर ने बताया कि यात्रा का काफिला सुरक्षित रूप से राजोरी पहुंच गया। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के बावजूद राजोरी-पुंछ हाईवे पर यातायात सामान्य रहा। यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को पहले ही आवश्यक यातायात दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।

उन्होंने बताया कि यात्रा से जुड़ी एडवाइजरी स्थानीय प्रिंट मीडिया, प्रसारण माध्यमों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और व्हाट्सऐप ग्रुपों के जरिए लोगों तक पहुंचाई जा रही है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का सहयोग करने और उन्हें मेहमान की तरह स्वागत करने की अपील की है।

यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी निगरानी के बीच प्रशासन का मुख्य फोकस श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही और हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User