एशियन गेम्स 2026: बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म, सिंधू-उन्नति क्वार्टर फाइनल में हारीं; बॉक्सर अंकुश ने पक्का किया पदक
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय बैडमिंटन का व्यक्तिगत अभियान बिना पदक के समाप्त हो गया। पीवी सिंधू और उन्नति हुड्डा को महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारतीय महिला टीम भी जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 1-3 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी।
महिला एकल में पीवी सिंधू को चीन की चेन यूफेई के खिलाफ हार मिली, जबकि उन्नति हुड्डा जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ अपना मुकाबला नहीं जीत सकीं। सिंधू और उन्नति के बाहर होने के साथ भारतीय महिला खिलाड़ियों की व्यक्तिगत बैडमिंटन स्पर्धा में चुनौती भी समाप्त हो गई।
वहीं मुक्केबाजी में भारत के लिए अच्छी खबर आई। पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग में अंकुश ने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और अपना पदक पक्का कर लिया। एशियन गेम्स में मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी का कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित हो जाता है।
तीरंदाजी में भारत का प्रदर्शन भी शानदार रहा। भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने चीन को 5-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि महिला रिकर्व टीम ने चीनी ताइपे को 6-0 से मात दी। इसके अलावा पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया
निशानेबाजी में पुरुष ट्रैप स्पर्धा में भारत के किनान चेनाई, शपथ भारद्वाज और अहवर रिजवी मुकाबले में हैं। वहीं महिला 25 मीटर पिस्टल में मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत भारत की चुनौती पेश कर रही हैं।
भारतीय वेटलिफ्टिंग अभियान भी समाप्त हो गया। महिला 69 किलोग्राम वर्ग में हरजिंदर कौर कुल 204 किलोग्राम वजन उठाकर नौवें स्थान पर रहीं। उन्होंने स्नैच में 94 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 110 किलोग्राम वजन उठाया। इसके साथ भारत ने वेटलिफ्टिंग में एक पदक के साथ अपना अभियान समाप्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)