अवैध बजरी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Friday, August 7, 2026 - 21:36
Updated: 2 months ago
0
अवैध बजरी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित अभियान के तहत गुरुवार रात्रि को आरोन क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बजरी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर संबंधित थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया। जब्त वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गई है।

खनिज विभाग द्वारा प्रकरण को अर्थदंड निर्धारण के लिए कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान प्रभारी खनिज निरीक्षक विजय कुमार चक्रवर्ती सहित खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User