’मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ में महिला कृषक को मिला मिनी ट्रैक्टर
‘’मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’’ अंतर्गत ग्राम पंचायत जामनेर की प्रगतिशील महिला कृषक श्रीमती कृष्णाबाई अहिरवार को उद्यानिकी विभाग की योजना के अंतर्गत महिंद्रा OJA 2121 मिनी ट्रैक्टर प्रदान किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अरविन्द्र धाकड़, कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल एवं अन्य अतिथियों ने उन्हें ट्रैक्टर की चाबी एवं हितलाभ वितरण पत्र सौंपा। 4.90 लाख रुपए लागत वाले इस मिनी ट्रैक्टर पर उद्यानिकी विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अर्थात 2.45 लाख रुपए का अनुदान प्रदान किया गया है।
उद्यानिकी खेती को मिलेगा आधुनिक यंत्रीकरण का लाभ
मिनी ट्रैक्टर का उपयोग विशेष रूप से बगीचों में अंतर्वर्ती फसलों की खेती, निराई-गुड़ाई, खेत की तैयारी, मिट्टी प्रबंधन तथा अन्य कृषि कार्यों में किया जाएगा। इससे किसानों को कम समय और कम श्रम में अधिक दक्षता के साथ खेती करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही उद्यानिकी खेती में आधुनिक यंत्रीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)