मथुरा के अग्निवीर सूरज सिंह लेह सड़क हादसे में शहीद, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Wednesday, September 23, 2026 - 22:52
0
मथुरा के अग्निवीर सूरज सिंह लेह सड़क हादसे में शहीद, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

मथुरा के अग्निवीर सूरज सिंह लेह में हुए सड़क हादसे में शहीद हो गए। वीर सपूत की शहादत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आज तिरंगे में लिपटा सूरज सिंह का पार्थिव शरीर मथुरा स्थित उनके आवास पहुंचा, जहां नम आंखों से लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

वीओ: मथुरा। भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स की 2 राजपूताना राइफल्स में तैनात मथुरा के वीर सपूत अग्निवीर सूरज सिंह लेह में हुए सड़क हादसे में वीरगति को प्राप्त हो गए। उनकी शहादत की खबर मिलते ही परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी तेजवीर सिंह के अनुसार, आज सुबह सूरज सिंह का पार्थिव शरीर मथुरा की इंदुपुरम कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचा। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, परिचित और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और नम आंखों से वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव ले जाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैन्य परंपरा के अनुसार परिजनों ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे। ‘भारत माता की जय’ और ‘सूरज सिंह अमर रहें’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

सूरज सिंह की शहादत से पूरे क्षेत्र में गम और गर्व का माहौल रहा। अंतिम संस्कार में विभिन्न दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि देश की सेवा करते हुए सूरज सिंह ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उनकी शहादत को मथुरा हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद रखेगा। शोक की इस घड़ी में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ खड़े नजर आए।

बाइट: तेजवीर सिंह

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, मथुरा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User