जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों में बड़ी कार्रवाई: 21.82 लाख किताबों की जांच, 4,767 किताबें हटाई गईं

Wednesday, September 23, 2026 - 17:00
0
जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों में बड़ी कार्रवाई: 21.82 लाख किताबों की जांच, 4,767 किताबें हटाई गईं

जम्मू-कश्मीर सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश के कॉलेजों में उपलब्ध किताबों और अन्य प्रकाशनों की जांच के बाद 4,767 किताबों को हटाया है। इनमें 518 प्रतिबंधित किताबें भी शामिल हैं। सरकार के अनुसार अब तक करीब 21.82 लाख किताबों और प्रकाशनों की जांच की जा चुकी है।

उच्च शिक्षा विभाग ने विधानसभा में अवामी इत्तेहाद पार्टी के लंगेट से विधायक खुर्शीद अहमद शेख के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार जम्मू संभाग में 9,32,941 और कश्मीर संभाग में 12,48,641 किताबों और प्रकाशनों की जांच की गई है।

जांच के दौरान जम्मू संभाग से 293 किताबें, जबकि कश्मीर घाटी से 4,474 किताबें हटाई गई हैं। इसके अलावा 1,752 किताबों को विशेषज्ञ जांच के लिए कॉलेजों के निदेशक के पास भेजा गया है। इनमें जम्मू की 538 और कश्मीर की 1,214 किताबें शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User