पुरुष बैडमिंटन टीम को कांस्य: 40 साल बाद लगातार दो एशियाड में पदक, सेमीफाइनल में चीन से 1-3 से हारी

Wednesday, September 23, 2026 - 16:49
0
पुरुष बैडमिंटन टीम को कांस्य: 40 साल बाद लगातार दो एशियाड में पदक, सेमीफाइनल में चीन से 1-3 से हारी

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में चीन के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस हार के बावजूद भारतीय टीम कांस्य पदक जीतने में सफल रही। खास बात यह है कि 40 साल बाद भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एशियन गेम्स के लगातार दो संस्करणों में पदक अपने नाम किया है।

सेमीफाइनल के युगल मुकाबले में एमआर अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुनाना की जोड़ी को चीन के जी तिंग ही और यी लुई के हाथों 16-21, 21-17, 9-21 से हार मिली। पूरे मुकाबले में चीन का दबदबा देखने को मिला और भारत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत ने हांग्झू 2023 एशियन गेम्स में रजत पदक जीता था। उस प्रतियोगिता के फाइनल में भी भारत को चीन के हाथों हार मिली थी। अब लगातार दूसरे एशियाड में पदक जीतकर भारतीय पुरुष टीम ने खास उपलब्धि हासिल की है।

इससे पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने 1982 और 1986 एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता था। चीन के खिलाफ इस बार हुए सेमीफाइनल में सिर्फ सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी अपना मुकाबला जीत सकी। वहीं, लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज नहीं कर सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User