हाथरस की 21 गौशालाओं का होगा कायाकल्प, करीब 10 करोड़ रुपये होंगे खर्च; शेड, आइसोलेशन वार्ड और भूसा गोदाम समेत बढ़ेंगी सुविधाएं

Monday, September 21, 2026 - 17:53
Updated: 10 hours ago
0
हाथरस की 21 गौशालाओं का होगा कायाकल्प, करीब 10 करोड़ रुपये होंगे खर्च; शेड, आइसोलेशन वार्ड और भूसा गोदाम समेत बढ़ेंगी सुविधाएं

हाथरस, ,जनपद में गोवंश संरक्षण एवं गौशालाओं की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधायुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जनपद की 21 गौशालाओं में विभिन्न निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों पर लगभग 10 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी।

जनपद में वर्तमान में कुल 37 गौशालाएं संचालित हैं, किंतु कई गौशालाओं में पर्याप्त क्षमता एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के अभाव को देखते हुए 21 गौशालाओं की क्षमता एवं व्यवस्थाओं को विकसित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में आज जनपद की समस्त 21 गौशालाओं में प्रस्तावित निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए भूमि पूजन किया गया।

इन कार्यों के अंतर्गत गौशालाओं में आवश्यकता के अनुसार वृहद शेड का निर्माण, आइसोलेशन वार्ड, बाउंड्रीवॉल, भूसा गोदाम, केयरटेकर रूम सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत संबंधित गौशालाओं में लगभग 500 गोवंश रखे जाने की अतिरिक्त क्षमता विकसित होगी।जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए एक माह के भीतर पूर्ण कराए जाएं। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।इस पहल का उद्देश्य गौशालाओं में गोवंश के लिए बेहतर आश्रय, चारा भंडारण, स्वास्थ्य देखभाल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए गोवंश संरक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User