GeM प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न, करीब 200 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण
गुना। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, गुना द्वारा मंगलवार को द ग्रैंड कस्तूरी में आयोजित GeM (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विनय कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि GAIL India की सीनियर मैनेजर सीएंडपी दिव्या दीपांजन विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान ट्रेनर अमित पांड्या ने GeM पोर्टल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रतिभागियों के साथ साझा कीं। उन्होंने सरल और प्रभावी तरीके से पोर्टल पर पंजीयन, टेंडर प्रक्रिया और व्यापार के अवसर बढ़ाने से जुड़ी जानकारी समझाई। प्रतिभागियों को GeM के माध्यम से सरकारी खरीद प्रक्रिया में भाग लेने की प्रक्रिया और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक विनीत सेठ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर चैंबर के चार्टर प्रेसिडेंट अमित सोगानी और एक्स-प्रेसिडेंट श्री खुराना भी मंचासीन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में चैंबर प्रेसिडेंट विवेक सिंघल, सेक्रेटरी गौरव अग्रवाल, ट्रेजरर सीए पंकज वैश्य सहित चैंबर की पूरी कमेटी और बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। प्रशिक्षण सत्र में करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिससे आयोजन को व्यापक सहभागिता मिली।
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, व्यापारी सदस्यों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)